विदिशा में जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के लिए जल आरक्षण पर विचार, उपलब्ध जल के बेहतर उपयोग और सिंचाई व्यवस्था पर जोर
विदिशा में जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में रबी फसलों की सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के लिए जल आवंटन पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में जलाशयों में उपलब्ध पानी के आधार पर नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने और सिंचाई संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया।
बैठक में शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा सहित जल संसाधन, कृषि, विद्युत और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नहरों पर निर्मित सड़कों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य उपलब्ध जल का नियोजित उपयोग सुनिश्चित करने के साथ सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और विभिन्न क्षेत्रों की जल आवश्यकताओं के अनुरूप प्रबंधन करना रहा।
----------- बाइट --सूर्य प्रकाश मीणा विधायक शमशाबाद
-----