देश

विदिशा कॉलेज में 14 अक्टूबर को HPE कंपनी का ओपन कैंपस ड्राइव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विदिशा कॉलेज में 14 अक्टूबर को HPE कंपनी का ओपन कैंपस ड्राइव

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय विदिशा में कल 14 अक्टूबर को Hewlett Packard Enterprise (HPE) कंपनी द्वारा फाइनेंस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत ओपन कैंपस ड्राइव आयोजित किया जाएगा। इसमें सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण बी.कॉम., बीबीए, एम.कॉम. और एमबीए के पात्र विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। पंजीयन सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक होगा। चयन प्रक्रिया में परीक्षा, मूल्यांकन और साक्षात्कार शामिल होंगे, जबकि परिणाम शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपडेटेड बायोडाटा, 10वीं-12वीं और संबंधित डिग्री की अंकसूचियां साथ लानी होंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।