राज्य

विदिशा: मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रक्षाबंधन को लेकर मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विदिशा: मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रक्षाबंधन को लेकर मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने

खाद्य सुरक्षा प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का निरीक्षण, मावा, फेनी, बर्फी और पेड़े के सैंपल जांच के लिए भेजे गए विदिशा। रक्षाबंधन के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता के सख्त निर्देशों पर गठित संयुक्त टीम द्वारा शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है और खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं मिलावट रहित खाद्य सामग्री मिल सके।

इसी क्रम में गुरुवार को विदिशा नगर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने प्रमुख प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कांच मंदिर के पास स्थित शर्मा श्री मावा प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मावा का नमूना लिया गया, जबकि माधवगंज स्थित मोतीश्री स्वीट्स से फेनी, बर्फी और पेड़े के नमूने एकत्रित किए गए।

इन सभी नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी मिठाई विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी प्रकार की मिलावटी सामग्री का निर्माण या विक्रय न करें।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।