अपराध

विदिशा में नशीले पदार्थों के अवैध उपयोग पर अंकुश लगाने की तैयारी, नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विदिशा में नशीले पदार्थों के अवैध उपयोग पर अंकुश लगाने की तैयारी, नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित

कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित कासवानी की मौजूदगी में रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई पर चर्चा; नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी हुआ मंथन।

विदिशा, अक्टूबर 14: जिले में नशीले पदार्थों के अवैध उपयोग पर अंकुश लगाने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रोहित कासवानी और उप पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम, प्रभावी कार्रवाई और संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी आवश्यक जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, नवरात्रि और दुर्गा उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

---------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।