राज्य

विदिशा में राष्ट्रीय युवा योजना शिविर का समापन, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने युवाओं को किया सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विदिशा में राष्ट्रीय युवा योजना शिविर का समापन, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने युवाओं को किया सम्मानित

सेंट मेरी पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय शिविर के दौरान युवाओं ने श्रमदान से तालाब निर्माण,

वृक्षारोपण और सर्वधर्म प्रार्थना में लिया भाग। जल संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश।

विदिशा, अक्टूबर 28: जिले के सेंट मेरी पीजी कॉलेज में स्वर्गीय सुब्बा राव की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा योजना शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शामिल हुए। शिविर के दौरान युवाओं ने श्रमदान से तालाब निर्माण, वृक्षारोपण, व्यायाम, युवा गीत और सर्वधर्म प्रार्थना जैसी गतिविधियों में भाग लिया। तालाब निर्माण के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया। शिविर में विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने सहभागिता की। समापन समारोह में शिविरार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

------------------

बाइट प्रहलाद पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री

बाइट अजय कुमार पांडे सदस्य

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।