विदिशा- संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कुरवाई में किया औचक निरीक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने आज गुरुवार को कुरवाई में एसडीएम कार्यालय, एसडीएम न्यायालय और तहसील न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों और कार्यालयीन अभिलेखों की समीक्षा कर आमजन से जुड़े मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने एसडीएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया और पौधों की नियमित देखभाल के निर्देश दिए। अधिकारियों की बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए।
साथ ही पटवारियों की ग्रामों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा।