विद्युत बैडमिंटन टूर्नामेंट में ग्वालियर संभाग उपविजेता:48 वर्ष में पहली बार फाइनल्स में पहुंची टीम; गुना में पदस्थ DGM राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सिलेक्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →रीवा में आयोजित 48वीं अंतर क्षेत्रीय विद्युत बैडमिंटन प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में टीम जबलपुर संभाग से 2-3 से हार गई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ग्वालियर के दो खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय विद्युत बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रदेश के 10 संभागों की टीमों ने लिया हिस्सा प्रतियोगिता का आयोजन रीवा में किया गया था। इसमें मध्यप्रदेश के 10 संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। ग्वालियर के अलावा भोपाल, रीवा, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, चंबल, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हुए। ग्वालियर संभाग की टीम में उप महाप्रबंधक अजय सिंह तोमर, उप महाप्रबंधक हरिनंदन दोहरे, प्रबंधक आशुतोष प्रजापति, सहायक प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी और सहायक राजस्व अधिकारी योगेश यादव शामिल रहे।
अजय सिंह तोमर गुना में पदस्थ हैं। फाइनल में जबलपुर से 2-3 से हारी टीम ग्वालियर संभाग की टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला जबलपुर संभाग की टीम के साथ हुआ। चार राउंड तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। आखिरी राउंड जबलपुर ने जीत लिया।
इसके साथ ही ग्वालियर की टीम 2-3 से हारकर उपविजेता रही। 48 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची अधिकारियों के अनुसार, प्रतियोगिता के 48 साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब ग्वालियर संभाग की टीम फाइनल तक पहुंची है। इससे पहले टीम क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर ग्वालियर क्षेत्र से हरिनंदन दोहरे और अजय सिंह तोमर का चयन अखिल भारतीय विद्युत बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए किया गया है।
अब दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ग्वालियर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
📡 स्रोत: NewsData.io