राज्य

विघ्नहर्ता गणेश हरें प्रदेश के सभी विघ्न, जन-जन के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आए: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विघ्नहर्ता गणेश हरें प्रदेश के सभी विघ्न, जन-जन के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आए: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

भोपाल, 13 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान गणेश से प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और मंगल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान गणेश की आराधना से जीवन में आने वाले विघ्न दूर हों और समाज में सुख, शांति एवं सौहार्द का वातावरण बने, यही इस पर्व की मंगल भावना है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से गणेशोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने का आह्वान किया। साथ ही पर्व के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

राजेंद्र शुक्ल ने कामना की कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे और उनके आशीर्वाद से मध्यप्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्य का संचार हो तथा हर घर में खुशहाली आए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गणेश जी से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। यह विषय भगवान गणेश के विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में मान्यता को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के प्रमुख नेता द्वारा धार्मिक आशीर्वाद देने के माध्यम से समाजिक एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। इससे आम जनता को आध्यात्मिक सुकून के साथ-साथ सामाजिक मनोबल और आर्थिक आशा भी मिलती है, जिससे सामूहिक रूप से सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगती

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।