अपराध

वीजा कैंसिल होने से टली गई थी रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, बोलीं- महादेव ने बचाया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वीजा कैंसिल होने से टली गई थी रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, बोलीं- महादेव ने बचाया

अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थड़ानी महादेव की परम भक्त हैं और अक्सर ज्योतिर्लिंग या महाकाल दर्शन के लिए जाती रहती हैं.

अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में बताया कि वह और उनकी बेटी राशा थडानी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाली थीं लेकिन यात्रा से कुछ समय पहले ही उन्हें अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा था.

अभिनेत्री ने यह किस्सा 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के सेमी-फिनाले एपिसोड के दौरान बताया.

शो के दौरान अभिनेत्री कहती हैं कि वह अब ईश्वर द्वारा निर्धारित समय पर विश्वास करने लगती हैं, भले ही चीजें प्लान के मुताबिक हो या न हों.

रवीना टंडन ने याद करते हुए बताया कि 2022 में अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी की थी.

इसके बाद उन्होंने और बेटी राशा थडानी ने साथ में कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का प्लान बनाया था लेकिन उनका प्लान उस वक्त बिगड़ गया, जब यात्रा से ठीक पहले उनका वीजा कैंसल हो गया था.

ये भी पढ़ें: ' छठी मैया को मिल रहे प्यार से खुश तमन्ना भाटिया, बोलीं- मेकर्स ने हर बात का रखा ध्यान

वीजा कैंसिल हुआ, फिर मिली आपदा की खबर

अभिनेत्री ने बताया कि वीजा कैंसल होने पर उन्हें काफी दुख हुआ था लेकिन उन्हें समझ में आया कि अचानक कैंसिल होने के पीछे कोई वजह जरूर होगी.

अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा, मैंने इतना बोला कि महादेव का कुछ तो कारण होगा, हमें नहीं जाना है इसके पीछे कोई वजह तो होगी. जब वो बुलाएंगे तब अपने आप हम चले जाएंगे.

रवीना टंडन ने बताया कि प्लान कैंसिल होने के बाद बेटी राशा ने उन्हें नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में आई भयानक आपदा के बारे में बताया.

उन्होंने कहा, हम बहुत निराश थे कि यात्रा कैंसिल हो गई और दो दिन बाद हमें पता चला कि ग्लेशियर टूट गया. यह मानव निर्मित आपदा थी.

<p style="text-alig

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की कैलाश यात्रा वीज़ा कैंसिल होने के कारण टल गई। यह विषय धार्मिक यात्रा और पॉप संस्कृति के बीच के संबंध को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री के व्यक्तिगत अनुभव को उजागर करती है, जिससे दर्शकों को यह पता चलता है कि धार्मिक यात्राओं में भी प्रशासनिक समस्याएँ हो सकती हैं। आम जनता पर इसका असर प्रेरणादायक हो सकता है, क्योंकि यह दिखाता है कि विश्वास और धैर्य से कठिनाइयाँ पार की जा सकती हैं, और यह भी बताता है कि मशहूर लोगों के जीवन में भी आ

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

रवीना टंडन की कहानी हमें यह सिखाती है कि जब योजनाएँ विफल हों, तो धैर्य और विश्वास से आगे बढ़ना चाहिए। अनिश्चितता के समय में आध्यात्मिक शक्ति और पारिवारिक बंधन हमें स्थिरता देते हैं। इसी तरह, समाज में किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण संवाद और कानूनी मार्ग से सुलझाना चाहिए, ताकि सभी की गरिमा और सुरक्षा बनी रहे। यह संदेश हमें सहानुभूति और संयम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।