देश

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया

नई दिल्ली के द्वारका में वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे एक नाइजीरियाई नागरिक को पुलिस ने पकड़ा है. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत की गई. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी का भारतीय वीजा अप्रैल 2026 में ही खत्म हो चुका था, लेकिन इसके बाद भी वह भारत में रह रहा था.

कार्रवाई के बाद उसे एफआरआरओ दिल्ली के सामने पेश किया गया, जहां से उसे प्रतिबंध केंद्र भेज दिया गया. सेक्टर-10 द्वारका में पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया

द्वारका जिला पुलिस की एंटी-पीओ एंड जेल बेल सेल की टीम को वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों की जांच का जिम्मा दिया गया था. इसी अभियान के दौरान 14 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने सेक्टर-10 द्वारका में पेट्रोल पंप के पास एक नाइजीरियाई नागरिक को पकड़ा.

पुलिस ने उसकी पहचान हेनरी चिनाजाएकपेरे ओन्येका के रूप में की है. वह नाइजीरिया का रहने वाला है. जांच के दौरान उसने नाइजीरिया का पासपोर्ट पुलिस को दिखाया, जिसकी वैधता 28 अगस्त 2034 तक है. हालांकि, जांच में उसके पास भारत का वैध वीजा नहीं मिला. अप्रैल 2026 में खत्म हो चुका था भारतीय वीजा

पुलिस के मुताबिक, दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि हेनरी का भारतीय वीजा अप्रैल 2026 तक ही वैध था. वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वह भारत में रह रहा था. इसके बाद द्वारका साउथ थाने में मामले से जुड़ी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को एफआरआरओ दिल्ली के सामने पेश किया गया. एफआरआरओ ने 14 अगस्त को आदेश जारी करते हुए उसकी आवाजाही पर रोक लगा दी. एफआरआरओ के आदेश के बाद प्रतिबंध केंद्र भेजा गया

एफआरआरओ के आदेश के बाद नाइजीरियाई नागरिक को सेवा सदन, लामपुर, नरेला स्थित प्रतिबंध केंद्र भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, उसे

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।