विजय ने बुजुर्ग महिला को ₹40 हजार का सनग्लास पहनाया:बोलीं- हीरो आज सामने खड़ा था; CM मेट्टूर डैम के गेट खोलने पहुंचे थे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →तमिलनाडु के CM विजय ने मंगलवार को मेट्टूर में कावेरी डेल्टा जिलों में सिंचाई के लिए मेट्टूर डैम के गेट खोले। सलेम जाते समय वे चिन्नागवुर में बुजुर्ग महिला चेल्लम के घर गए। विजय ने चेल्लम से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। इसी दौरान उन्होंने अपना डियोर का सनग्लास उतारकर चेल्लम को दे दिया।
इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। चेल्लम ने सनग्लास पहनकर अभिवादन किया और कहा कि विजय को अचानक सामने देखकर वह हैरान रह गईं। विजय उन्हें फिल्मी हीरो जैसे लगे। विजय ने उनसे पूछा कि उन्होंने खाना खाया या नहीं। चेल्लम ने बताया कि वह उनका इंतजार कर रही थीं।
विजय ने उन्हें खाना खाने को कहा और बताया कि वह खुद खाना खा चुके हैं। 15 मिनट रुके, किसानों से मिले विजय का यह दौरा पहले से तय नहीं था। मेट्टूर से एयरपोर्ट जाते समय वे खेत के पास रुके और बुजुर्ग महिलाओं से मिले। विजय किसान पलानीसामी के पशु शेड में गए और लोगों से बातचीत की।
उन्होंने चेल्लम को साड़ी और किसानों को सिल्क की धोती-साड़ियां दीं। 15 मिनट के इस दौरे का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उन्होंने कहा कि अगर कोई विजय को नुकसान पहुंचाएगा तो वह उनका बचाव करेंगी। चेल्लम ने अपनी निजी परेशानी नहीं बताई।
रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें राशन कार्ड की समस्या है और उम्र के कारण वह काम नहीं कर पातीं। मेट्टूर डैम का जलस्तर 90 फीट पार, पानी छोड़ा विजय ने मेट्टूर डैम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा। जलस्तर 90 फीट से ऊपर पहुंचने के बाद गेट खोले गए। कम बारिश और कावेरी में कम पानी के कारण इस बार पानी देर से छोड़ा गया।
विजय विमान से चेन्नई से सलेम पहुंचे और सड़क से मेट्टूर गए। रास्ते में लोगों ने उनका स्वागत किया। डैम पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने आठ गेट खोलकर पानी छोड़ा और कावेरी नदी को फूल चढ़ाए। शुरुआत में 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
किसानों से पानी का जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने को कहा गया है। 12 जिलों के किसानों को फायदा, बिजली भी बनेगी डैम का पानी कावेरी डेल्टा के करीब 12 जिलों की खेती तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे खेती और कुछ इलाकों की पानी की जरूरत पूरी हो सकती है।
कुछ किसानों का कहना है कि 45 दिन तक पानी छोड़ना पूरी फसल के लिए पर्याप्त नहीं होगा। पूरे सीजन के लिए पानी देना चुनौती बना हुआ है। पानी
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
विजय मुख्यमंत्री ने मेट्टूर डैम के गेट खोलते हुए चेल्लम नामक बुजुर्ग महिला को ₹40 हजार के डियोर सनग्लास उपहार में दिए। यह घटना उनके सार्वजनिक कार्यों के बीच एक मानवीय पहल को दर्शाती है। इस खबर की महत्ता इस बात में है कि यह दिखाती है कि नेता आम लोगों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ते हैं और उनकी भलाई का ख्याल रखते हैं। इससे जनता में नेताओं के प्रति विश्वास बढ़ सकता है और समाज में परोपकार तथा सम्मान की भावना को प्रोत्साहन मिल सकता है।