खेल

विजयादशमी पर बरेका के सभी गेट दोपहर 2 बजे से रहेंगे बंद, बिना पास नहीं मिलेगा प्रवेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विजयादशमी पर बरेका के सभी गेट दोपहर 2 बजे से रहेंगे बंद, बिना पास नहीं मिलेगा प्रवेश

वाराणसी में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बरेका के सभी प्रवेश द्वार दोपहर 2 बजे से रावण दहन तक बंद रहेंगे।बरेका प्रशासन के अनुसार, रेल कर्मचारियों को परिसर में आने-जाने के लिए वैध पहचान पत्र दिखाना होगा।

वहीं, आम नागरिक रामलीला देखने और रावण दहन में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पास दिखाकर ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।विजयादशमी का मुख्य कार्यक्रम बरेका के केंद्रीय खेल मैदान में आयोजित होगा। यहां शाम 4:30 बजे से रात 8 बजे तक रामलीला का मंचन, आतिशबाजी और रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत मुख्य अतिथि होंगे।इस दौरान 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकरण और 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

इस आयोजन के जरिए बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया जाएगा | बरेका प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अपना पहचान पत्र और प्रवेश पास साथ रखें। साथ ही सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।