विजयादशमी पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने भोपाल में किया शस्त्र-पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशभर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र-पूजन की सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा तथा सुरक्षा बलों के शौर्य और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
भारतीय संस्कृति में विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन की परंपरा शक्ति के विवेकपूर्ण उपयोग, निर्बलों की रक्षा तथा धर्म एवं न्याय की स्थापना का संदेश देती है। यह परंपरा समाज और राष्ट्र की रक्षा के लिए सामर्थ्य के साथ कर्तव्यनिष्ठा, संयम और अनुशासन के महत्व को रेखांकित करती है।
सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व नागरिकों को सामाजिक एकता, सद्भाव और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। शस्त्र-पूजन भारतीय सेना, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साहस और राष्ट्ररक्षा के संकल्प के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी है।