देश

विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’

दिल्ली में मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को दशहरे के मौके पर लव-कुश रामलीला कमेटी की ओर से लाल किला मैदान में रामलीला का मंचन किया गया और रावण दहन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए.

इस दौरान उन्होंने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया.

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा, दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत का त्योहार है.

यह पर्व संदेश देता है कि बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत सच्चाई की ही होती है. हमारे राष्ट्रीय आदर्श वाक्य में भी सत्यमेव जयते शामिल है.

उन्होंने कहा, प्रभु श्रीराम के जीवन के मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं और अगर हम उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करें, तो समाज को बेहतर बनाया जा सकता है.

रावण दहन का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने भीतर के अहंकार को समाप्त करना चाहिए.

युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील

उपराष्ट्रपति ने युवाओं में नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई और उनसे नशे से दूर रहने की अपील की.

उन्होंने कहा कि जिस तरह हर साल रावण का दहन किया जाता है, उसी तरह सभी को संकल्प लेना चाहिए कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रयास किए जाएंगे.

Attended the Dussehra celebrations at the Red Fort Grounds in Delhi today. Dussehra reminds us that truth and righteousness always triumph over evil.

Let us resolve to conquer the Ravana within by overcoming ego, anger, greed and other negative tendencies.

May the ideals of Prabhu Shri Ram continue to guide us towards a harmonious society and a Viksit Bharat.

CP Radhakrishnan (@CPR_VP) October 20, 2026

कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।