विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए देशभर में 1,300 से अधिक पंच सम्मेलन आयोजित
विकसित भारत जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए देशभर में 1300 से अधिक जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि इन पंच सम्मेलनों के माध्यम से 5 लाख 26 हजार से अधिक पंचायती राज प्रतिनिधियों, कर्मियों और अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
मंत्रालय ने कहा कि यह उपलब्धि विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सक्रिय भागीदारी, प्रतिबद्धता और मजबूत जिम्मेदारी को दर्शाती है। मंत्रालय के बताया कि अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने निर्धारित पंच सम्मेलन पूरे कर लिए हैं।
इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल और मिजोरम सहित अन्य राज्य शामिल हैं।