राज्य

विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक लिया भाग

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक लिया भाग

करैरा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार “विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम” के अंतर्गत शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को संकुल केंद्र पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करैरा में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संकुल प्राचार्य ब्रजेन्द्र सिंह वैश के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में विभिन्न जन शिक्षा केंद्रों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, विचारों और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय की छात्रा डोली लोधी ने प्रथम, छवि सोनी ने द्वितीय तथा मा. वि. नारही की काजल केवट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में मा. वि. नारही की छात्रा राधिका ठाकुर प्रथम, कन्या करैरा की राधा पाल द्वितीय तथा राधिका प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक समिति के सदस्य वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कविता अग्रवाल, राजीव गुप्ता, कल्पना शर्मा, अर्चना गुप्ता, सोनिका गुप्ता एवं पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा विकसित भारत के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य ब्रजेन्द्र सिंह वैश ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं