विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं को बड़ी भूमिका निभानी होगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं को बड़ी भूमिका निभानी होगी।
दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमेन में माय भारत के सहयोग से आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान श्री चौहान ने युवाओं के सुझावों को महत्व देने, खेलों के साथ मानसिक स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत करने तथा नशामुक्त भारत बनाने पर बल दिया।
श्री चौहान ने कहा कि खेल समग्र विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, चुनौतियों से उबरने की क्षमता और व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ भी दिलाई।