देश

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 शुरू, क्विज के जरिए युवा देंगे पीएम मोदी को विकसित भारत के आइडिया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 शुरू, क्विज के जरिए युवा देंगे पीएम मोदी को विकसित भारत के आइडिया

अगस्त 09, शिमला (हिमाचल प्रदेश): केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027' (VBYLD 2027) की शुरुआत कर दी है। इस पहल की शुरुआत 'विकसित भारत क्विज' से हुई है जिसका मकसद युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सीधे जोड़ना और चुने हुए युवाओं को पीएम नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार रखने का मौका देना है।

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हिमाचल के विशेष सचिव नवीन तंवर और माई भारत,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के राज्य निदेशक ध्रुव डोगरा ने बताया कि 15 से 29 साल के युवा MY Bharat पोर्टल पर 30 सितंबर तक रजिस्टर कर सकते हैं। इस चैलेंज में भारत को 10 क्षेत्रों में बांटा गया है। युवा अपने क्षेत्र की समस्याओं जैसे भविष्य का शासन, जलवायु सुरक्षा, कनेक्टिविटी, नवाचार और ब्लू इकोनॉमी पर समाधान दे सकेंगे।चुने गए युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विकसित भारत पर अपने आइडिया रखने का मौका मिलेगा।VBYLD 2027 में भाग लेने के लिए 5 चरण होंगे।

क्विज के बाद निबंध, फिर जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिता और आखिर में जनवरी 2027 में दिल्ली में राष्ट्रीय संवाद होगा जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे। इस बार 6 ट्रैक रखे गए हैं। विकसित भारत चैलेंज के अलावा कल्चर, डिजाइन, हैकाथॉन, स्टार्टअप और यूथ पार्लियामेंट में भी युवा हिस्सा ले सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।