मनोरंजन

वीकेंड पर भी दर्शकों के लिए तरसी अक्षय कुमार कुमार की 'हैवान', शॉकिंग है संडे की कमाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वीकेंड पर भी दर्शकों के लिए तरसी अक्षय कुमार कुमार की 'हैवान', शॉकिंग है संडे की कमाई

हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी के तूफान के बीच अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' बिना ज़्यादा चर्चा के रिलीज हुई और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की.

दूसरे दिन कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके उलट, कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले और गिर गया. चलिए यहां जानते हैं कि 'हैवान' ने रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है.

'हैवान' ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?

अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी 18 साल बाद 'हैवान' के साथ बड़े पर्दे पर लौटी है.

उम्मीद थी कि इनकी ये क्राइम थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इसकी शुरुआत ही काफी निराशाजनक हुई. यहां तक कि ये फिल्म वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई.

शॉकिंग बात ये है कि इस फिल्म की कमाई में वीकेंड पर भी गिरावट दर्ज की गई.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'हैवान' ने रिलीज के पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी.

दूसरे दिन इस फिल्म ने 16.67% की गिरावट के साथ 2.50 करोड़ की कमाई की.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'हैवान' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ 'हैवान' की तीन दिनों की कुल नेट कमाई अब 7.35 करोड़ रुपये हो गई है.

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

सोमवार का दिन अहम होगा पहले वीकेंड पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद, 'हैवान' को चौथे दिन यानी पहले सोमवार को अपनी पकड़ बनाए रखने की जरूरत है.

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का भविष्य तो तय हो चुका है, लेकिन फिर भी, अगर इसे रिस्पेक्टेबल कमाई करनी है, तो इसे हफ्ते के दिनों में कुछ रफ्तार दि

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।