व्यापार

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

Vimal Ad SRK Ajay Devgun FDA Notice: महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एफडीए ने मान मसाला बनाने वाली विष्णु एंड कंपनी ट्रेडमार्क्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एड को लेकर सुपरस्टार शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है.

एफडीए का मानना है कि विमल इलायची के विज्ञापन से विमल पान मसाला ब्रांड का दूसरे तरीके से प्रचार हो कहा है. नोटिस में कहा गया कि इससे ग्राहक गुमराह हो सकते हैं. जानिए इस विज्ञापन के लिए SRK, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने कितने रुपए फीस चार्ज की थी.

सालों से विमल इलायची के विज्ञापन में नजर आ रहे ये स्टार्स

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ कई सालों से विमल इलायची के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं. 'बोलो जुबां केसरी' के नाम से इस विज्ञापन ने खूब सुर्खियां भी बटौरीं. पहले यह विज्ञापन सिर्फ अजय देवगन करते थे, लेकिन बाद में इसमें शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को भी शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें- कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन के लिए आमतौर पर करीब 8 से 12 करोड़ रुपए हर दिन या कैंपेन के हिसाब से चार्ज करते हैं. हालांकि पान मसाला या इलायची जैसे बड़े और विवादित ब्रांड कैंपेन में उनकी फीस करीब 20 से 30 करोड़ रुपये तक हो सकती है.

अजय देवगन कितनी फीस लेते हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक,अजय देवगन विमल ब्रांड के पुराने और मुख्य चेहरों में से एक हैं. अजय देवगन इस ब्रांड के लिए साल का या क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।