विमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेलना किसी सपने जैसा: कैरी चान

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। हांगकांग-चीन की लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कैरी चान को डायरिया की वजह से कुछ समय अस्पताल में बिताने पड़े थे। यह विमेंस एशिया कप 2026 में खेलने के सपने में एक छोटी-सी रुकावट थी, लेकिन अब सब कुछ सही है।
टीम शीट पर 'का यिंग चान' के नाम से पहचानी जाने वाली कैरी, इतिहास की उन सात महिला गेंदबाजों में से एक हैं, जिनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा विकेट दर्ज हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io