राज्य

विंध्य के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मिलेगा आधुनिक मंच, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्रीराम क्रिकेट एकेडमी एंड टर्फ का किया उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विंध्य के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मिलेगा आधुनिक मंच, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्रीराम क्रिकेट एकेडमी एंड टर्फ का किया उद्घाटन

ग्राम बेलहा में बल्ला थामकर आजमाए क्रिकेट में हाथ, युवाओं को मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का दिया संदेश

रीवा/भोपाल, 20 अक्टूबर 2026। विंध्य क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्राम बेलहा में ‘श्रीराम क्रिकेट एकेडमी एंड टर्फ’ का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस क्रिकेट एकेडमी के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं और उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

उद्घाटन अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने फीता काटकर एकेडमी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मैदान पर बल्ला थामकर क्रिकेट में भी हाथ आजमाए। उनके इस खेल प्रेम और उत्साह से वहां मौजूद युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मार्गदर्शन और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की आधुनिक क्रिकेट एकेडमी और टर्फ से रीवा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यहां अभ्यास कर युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने युवाओं से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने और लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह में विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुनिराज पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया और क्षेत्र में खेल अधोसंरचना के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर विंध्य के युवाओं के लिए एक नई क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन की है, जिसे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बेलहा गाँव में किया। यह पहल क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और युवा प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से की गई है। इस कदम से युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण की शिक्षा मिलेगी, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। आम जनता के लिए इसका अर्थ है कि स्थानीय खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।