व्यापार

VIP नंबर:0001 और 9999 बिना दावेदार के रह गए.... क्योंकि ऑनलाइन बोली नहीं लगा पाए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
VIP नंबर:0001 और 9999 बिना दावेदार के रह गए.... क्योंकि ऑनलाइन बोली नहीं लगा पाए

परिवहन विभाग की वीआईपी नंबरों की नीलामी में इस बार दो सबसे खास और प्रीमियम नंबर 0001 और 9999 ही खाली रह गए। दोनों नंबर नीलामी (ई-ऑक्शन) में दिखाई तो दे रहे थे, इनके लिए दावेदार भी थे, लेकिन सिस्टम में बोली लगाने का विकल्प काम नहीं कर रहा था। इसकी वजह से बोली नहीं लग पाई और दोनों नंबर खाली रहे।

दावेदारों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से लेकर मुख्यालय तक शिकायत की, लेकिन सोमवार से शुरू हुई यह परेशानी गुरुवार तक चार दिन में भी दूर नहीं हो सकी। आखिरकार गुरुवार को नीलामी प्रक्रिया खत्म होने तक भी कोई बोली नहीं लग पाई। जिन लोगों को यह नंबर अपने वाहनों के लिए चाहिए थे, वे परेशान होते रहे।

यह दोनों नंबर एमपी-09 बीटी सीरीज के थे। एक दावेदार ने बताया कि वे लगातार तीन दिन तक परेशान हुए। मामले की जानकारी परिवहन मुख्यालय भी दी गई। वजह तकनीकी कारण बताया गया। हमें कहा गया अब सोमवार से इन नंबरों पर बोली लगेगी। उधर, इस मामले में आरटीओ प्रदीप शर्मा ने कहा दोनों नंबरों पर बोली नहीं लग पाने का मामला सामने आया है।

नीलामी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। संबंधित तकनीकी टीम को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस बार सिर्फ 34 नंबरों पर लगी बोली वीआईपी नंबरों की पूरी सीरीज में महज 34 नंबरों पर ही बोली लग सकी। इनमें 0099, 5656, 0026, 1717, 5050 सहित अन्य नंबर शामिल हैं।

आमतौर पर परिवहन विभाग की नीलामी में 150 से ज्यादा वीआईपी नंबर बिकते हैं। 0001 सबसे प्रीमियम नंबरों में है। इसके लिए पहले 12 लाख रुपए से ज्यादा की बोली भी लग चुकी है और यह बिका था। त्योहारी सीजन से पहले खास नंबरों की बढ़ी डिमांड...

आने वाले दिनों में गणेशोत्सव, नवरात्रि, दशहरा और पुष्य नक्षत्र जैसे मौकों पर बड़ी संख्या में नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी। त्योहारी सीजन में वाहन खरीदने की मांग बढ़ने के साथ ही पसंदीदा वीआईपी नंबरों की मांग भी बढ़ जाती है। वीआईपी नंबर 60 दिन तक मान्य रहता है।

यही वजह है कि लोग अभी से पसंदीदा नंबर खरीदकर रख रहे हैं, ताकि त्योहारी सीजन में शुभ मुहूर्त पर वाहन खरीदने के बाद वे उस नंबर पर बोली लगा सकें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।