राजनीति

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के धरने की केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने कड़ी आलोचना की

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विपक्ष के नेता राहुल गांधी के धरने की केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने कड़ी आलोचना की

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। संवाददाताओं से बात करते हुए नड्डा ने कहा कि यह विरोध न तो छात्रों के हित में है और न ही न्याय के लिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक हताशा और राहुल गांधी की मीडिया में सुर्खियां बटोरने की लालसा का प्रतीक है। श्री नड्डा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 20 जुलाई की घटना का संज्ञान ले लिया गया है और मामले की जांच के लिए एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।