राजनीति

वीर सावरकर की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, स्वतंत्रता सेनानी को किया नमन

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वीर सावरकर की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, स्वतंत्रता सेनानी को किया नमन

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी Biplab Kumar Deb और प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कोटरा स्थित वीर सावरकर बाल उद्यान में महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश भारती, भगवान दास ढालिया, पीसी कनर्जी, भूरा पारोचे, दिलीप ओसवाल, अजय माचल, राजेश पारोचे, रोबिन पारोचे, विक्रम लोहट और शुभम संघाकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।