व्यापार

विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार में क्रिकेट के किंग विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी अपनी बहन भावना कोहली से राखी बंधवाई.

भावना ने विराट की कलाई पर राखी बांधते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की. इस पर उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा. भावना की शेयर की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में सिर्फ कोहली की कलाई नजर आ रही है. कोहली के हाथ पर बना टैटू भी दिख रहा है.

तस्वीर को कैप्शन देते हुए भावना कोहली ढींगरा ने लिखा, "इससे फर्क नहीं पड़ता कि जिंदगी हमें कहां ले जाए, मेरी दुआएं हमेशा तुम्हें ढूंढ लेंगी." VIRAT KOHLI'S RAKSHABANDHAN CELEBRATION WITH HIS SISTER. ️🥹

Tanuj (@ImTanujSingh) August 28, 2026 कोहली ने एक दिन पहले ही बंधवाई राखी? कोहली ने शायद एक दिन पहले ही राखी बंधवा ली थी, क्योंकि उन्हें गुरुवार (27 अगस्त) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान उनकी कलाई पर राखी नजर आ रही थी.

हालांकि उनकी बहन ने तस्वीर रक्षाबंधन के दिन ही शेयर की है. VIRAT KOHLI CELEBRATING RAKSHABANDHAN WEARING A RAKHI ON HIS WRIST. ❤️🥹 pic.twitter.com/KBWMocBDnn

Tanuj (@ImTanujSingh) August 27, 2026 यह

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।