विशाखापत्तनम: BRICS युवा मंत्रियों की बैठक आज, खेल कूटनीति पर मंथन

अगस्त 22, नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आज ब्रिक्स देशों के युवा मामलों के मंत्रियों की अहम बैठक होने वाली है। भारत इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है। इसके साथ ही कल ब्रिक्स देशों के खेल मंत्रियों की भी बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी।
इन दोनों महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कर रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी इस कार्यक्रम के संचालन में हिस्सा ले रही हैं।
युवा मंत्रालय के मुताबिक आज की बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और सतत विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा का एजेंडा है। वहीं 23 तारीख को होने वाली बैठक में 11 ब्रिक्स देशों के खेल मंत्री आपसी सहयोग और खेल कूटनीति बढ़ाने पर मंथन करेंगे। FILE PHOTO