विशाखापट्टनम की तेल रिफाइनरी में धमाका:ऊंची लपटें दूर तक दिखीं; यहां हर साल 1.5 करोड़ मीट्रिक टन कच्चा तेल प्रोसेस होता है
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विशाखापट्टनम की HPCL ऑयल रिफाइनरी में सोमवार रात धमाका हुआ है। धमाके के बाद ऊंची लपटें उठती दिखीं। घने धुएं ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग क्रूड प्रोसेसिंग यूनिट-3 के सल्फर पिच टैंक में लगी थी। विशाखापट्टनम के पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची ने घटना की पुष्टि की और कहा कि आग टैंक तक ही सीमित है और इससे रिफाइनरी के दूसरे हिस्सों को कोई खतरा नहीं है।
ये रिफाइनरी हर साल 1.5 करोड़ मीट्रिक टन कच्चा तेल प्रोसेस करती है। पिछली 25 में इसकी क्षमता दोगुनी हुई है। घटना के बाद रिफाइनरी की तस्वीरें रिहायशी इलाका भी खाली कराए गए DCP ऐश्वर्या रस्तोगी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पहले 5 फायर टेंडर पहुंचे, फिर और मंगाए गए। जैसे ही रिफाइनरी का अलार्म बजा, आसपास का रिहायशी इलाका भी खाली करा लिया गया।
इस रिफाइनरी में पहले भी 2013 में कूलिंग टावर में धमाके से 2 लोगों की मौत हुई थी और 37 लोग घायल हुए थे। साल 1957 में शुरू हुई थी रिफाइनरी विशाखापट्टनम में स्थित यह प्रमुख ऑयल रिफाइनरी (HPCL विशाख रिफाइनरी) साल 1957 में शुरू की गई थी। यह भारत के पूर्वी तट की सबसे पुरानी और बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, जो कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और गैस बनाने का काम करती है।
भारत में रिफाइनरी से जुड़ी हालिया घटनाएं 30 सितंबर 2026: MRPL, मंगलुरु: एक व्यक्ति की मौत, आठ घायल। 20 अप्रैल 2026: HPCL राजस्थान रिफाइनरी में आग। 23 अगस्त 2025: BPCL, कोच्चि: वाल्व में विस्फोट और आग। ---------------------------------- गुजरात के खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका:6 मजदूर घायल; इनमें दो गंभीर, आवाज 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी गुजरात में खेड़ा जिले के कपडवंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को धमाका हो गया।
पूरी खबर पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar