विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मेसी महोत्सव आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हजारों फार्मासिस्टों ने लिया हिस्सा, नवचयनित फार्मासिस्टों एवं बच्चों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न वितरित
भोपाल। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में 27 सितंबर 2026 को हिंदी भवन, भोपाल में फार्मेसी महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों फार्मासिस्टों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान नियमित पदों पर नवचयनित फार्मासिस्ट साथियों तथा फार्मासिस्ट परिवार के बच्चों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अस्पतालों में दवा वितरण के साथ-साथ दवाइयों के निर्माण, उनकी गुणवत्ता जांच तथा शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में फार्मासिस्टों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों के बिना बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की कल्पना करना कठिन है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज में फार्मासिस्टों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। मध्य प्रदेश के फार्मासिस्टों के हित में शासन एवं मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि प्रदेश और देश में फार्मासिस्टों का नाम रोशन हो तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंच सके।
अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि प्रदेश के फार्मासिस्टों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके हितों से जुड़े विषयों को लेकर शासन को समय-समय पर अवगत कराया जा रहा है।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
फार्मेसी महोत्सव में भोपाल जिले के पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी, वर्तमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रितेश रावत, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री सिकरवार, मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी जी संरक्षक एलएन कैलासिया जी लघु वेतन कर्मचारी संघ केप्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा जी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव सुनील सिंह, महामंत्री गोयल, जी संभागीय अध्यक्ष आई.पी.
मिश्रा, कमलेश सिंह, शरद मेश्राम, आर पी शर्मा जी हरिवंश पांडे जी बीके त्रिपाठी जी सुधाकर सिंह जी संजय सिंह परिहार जी भोपाल जिला संयोजक जय सिंह पटेल, मनीष, विनोद, मुकेश, सरलेश मनोज, प्रियंका, सुभाष और अनुपम सहित लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा एवं प्रदेशभर से हजारों की संख्या में फार्मासिस्ट साथी उपस्थित रहे।