राज्य

विश्व हृदय दिवस पर जयपुर में जागरूकता कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विश्व हृदय दिवस पर जयपुर में जागरूकता कार्यक्रम

विश्व हृदय दिवस पर जयपुर में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदर्शनी के जरिए लोगों को हृदय स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।

29 सितम्बर, जयपुर। विश्व हृदय दिवस के मौके पर जयपुर में आज कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को हृदय और उससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञों ने लोगों को हृदय की कार्यप्रणाली और हृदय रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को हृदय की संरचना और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई गईं।

डॉक्टरों ने बताया कि बदलती जीवनशैली के बीच हृदय को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए पौष्टिक और संतुलित आहार लेना, नियमित रूप से व्यायाम करना, पर्याप्त और अच्छी नींद लेना तथा धूम्रपान से दूरी बनाए रखना जरूरी है।

डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हृदय से जुड़ी कई समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित शारीरिक गतिविधि करने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित करना रहा।

होल्ड बाइट — डॉ. राजीव गुप्ता होल्ड बाइट — डॉ. प्रेमरतन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।