राज्य

विश्व हृदय दिवस पर रांची में निशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों का स्वास्थ्य जांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विश्व हृदय दिवस पर रांची में निशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों का स्वास्थ्य जांच

विश्व हृदय दिवस पर रांची में निशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों का स्वास्थ्य जांच, बड़ी संख्या में लोगों ने हृदय की कराई जांच, हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों की विशेषज्ञ ने दी जानकारी।

Short Headline: विश्व हृदय दिवस पर रांची में निशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों का स्वास्थ्य जांच

29 सितंबर, रांची: विश्व हृदय दिवस पर रांची में निशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हृदय की जांच कराई और हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों की जानकारी ली।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण देश में हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं और युवाओं में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, अधिक पसीना या चक्कर आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच और नियंत्रण पर भी जोर दिया। डॉ. कुमार ने कहा कि जागरूकता और समय पर जांच से हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है।

बाइट- डॉ. अभिनव कुमार. हृदय रोग विशेषज्ञ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।