विश्व ईवी दिवस आज, भोपाल में निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यह जनजागरूकता रैली प्रातः 8 बजे गोविंदपुरा दशहरा मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। रैली शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से गुजरते हुए चेतक ब्रिज, एमपी नगर, लिंक रोड नंबर-1, टीटी नगर तिराहा एवं माता मंदिर होते हुए मैनिट, भोपाल परिसर में गरिमामय ढंग से संपन्न होगी। इस रैली में ई-टू व्हीलर, ई-रिक्शा, अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक कारें एवं ई-बसें एक साथ सम्मिलित होकर हरित मोबिलिटी का संदेश देंगी।
नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि ई-वाहनों का अंगीकार केवल परिवहन का आधुनिक विकल्प मात्र नहीं है, अपितु यह वायु गुणवत्ता में सुधार, कार्बन उत्सर्जन में भारी कटौती और टिकाऊ शहरी विकास की दिशा में एक युगगामी कदम है।
आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि ईवी अपनाएं, स्वच्छ भविष्य बनाएं के केंद्रीय ध्येय वाक्य के साथ आयोजित यह रैली आम नागरिकों को दैनिक जीवन में पर्यावरण-मित्र साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। यह अनुठा प्रयास एक स्वच्छ, प्रदूषण-मुक्त और हरित मध्यप्रदेश के निर्माण में जन-भागीदारी को नई दिशा प्रदान करेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
ईवी दिवस के अवसर पर भोपाल में इलेक्ट्रिक वाहन रैली आयोजित की जा रही है, जो प्रातः 8 बजे गोविंदपुरा दशहरा मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख क्षेत्रों से होकर मैनिट तक जाएगी। यह रैली ई-टू व्हीलर, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक कार और बसों को एक साथ दिखाकर हरित मोबिलिटी को बढ़ावा देती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के सतत परिवहन लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक सार्वजनिक पहल को दर्शाती है और नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लाभों के प्रति जागरूक करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग