विश्व नदी दिवस पर आजमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आजमगढ़ में विश्व नदी दिवस की पूर्व संध्या पर नेहरू हाल में नदी संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और लोक दायित्व के संयुक्त सहयोग से किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में ‘नदी की बात, जन-जन के साथ’ विषय पर गोष्ठी और संकल्प कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में लोगों को नदियों को साफ रखने, जल संरक्षण करने और नदियों को प्रदूषण से बचाने के प्रति जागरूक किया गया।