विश्व पर्यटन दिवस आज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 27 सितंबर 2026
आज विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन लोगों को जोड़ने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास में पर्यटन के महत्व को रेखांकित करता है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम है-“पर्यटन को नए रूप में विकसित करने के लिए डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।” यह थीम पर्यटन के भविष्य को आकार देने में तकनीक की भूमिका पर जोर देती है। स्वदेश दर्शन के दूसरे चरण, प्रसाद योजना, क्रूज पर्यटन और पर्यटन कौशल विकास जैसी पहलें नए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों का अनुभव बेहतर कर रही हैं और रोजगार के अवसर बढ़ा रही हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि पर्यटन केवल यात्रा और दर्शनीय स्थलों को देखने से कहीं अधिक है यह देश की विरासत, संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं के बारे में जानने और उनसे जुड़ने का एक अवसर है।
उन्होंने आगे कहा कि विविधता में एकता का प्रतीक भारत और ‘पधारो म्हारे देश’ की भावना से परिपूर्ण राजस्थान आज विश्वभर के पर्यटकों की पहली पसंद हैं।