विश्व पोलियो दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव की अपील, कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प को दोहराते हुए सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो रोधी खुराक समय पर पिलाने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार, 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश जारी कर कहा कि विश्व पोलियो दिवस हम सभी को इस बात के लिए प्रेरित करता है कि देश का एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे।
उन्होंने माता-पिता और अभिभावकों से बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाने का आग्रह किया, ताकि उनका भविष्य स्वस्थ और सुरक्षित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जनभागीदारी और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी से अपनी जिम्मेदारी निभाने और पोलियो उन्मूलन के प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया।
------
विश्व पोलियो दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील
कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे
अभिभावक बच्चों को समय पर पिलाएं ‘दो बूंद जिंदगी की’
बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य पर जोर
जनभागीदारी और जागरूकता से साकार होगा पोलियो मुक्त भारत का संकल्प