विश्वकर्मा मंदिर में 16 सितंबर को होगा भव्य महाआरती एवं पूजन महोत्सव, देखें वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। ॐ श्री विश्वकर्मा विकास परिषद भारत एवं श्री बट्टूलाल सूरजबाई सार्वजनिक धार्मिक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव के अवसर पर 16 एवं 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा मंदिर, अग्रसेन चौक, इमामीगेट, भोपाल में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि 16 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे भगवान विश्वकर्मा का अभिषेक एवं पूजन होगा। शाम 7.30 बजे अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन, रात 8.30 बजे दिव्य महाआरती एवं प्रसाद वितरण, रात 9 बजे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी भगवतानंद गिरी जी महाराज के प्रवचन एवं आशीर्वचन तथा रात 9.30 बजे भजन कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव मध्यप्रदेश सहित देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। भोपाल के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
हरिशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से मध्यप्रदेश के सभी संभाग, जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर भी भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है
इस अवसर पर भागीरथ प्रसाद विश्कर्मा, राजकुमार विश्कर्मा, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा संतोष विश्वकर्मा, दुर्गेश विश्वकर्मा आदि।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
विश्वकर्मा मंदिर में 16 और 17 सितंबर को भव्य महाआरती एवं पूजन महोत्सव का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम भगवान विश्वकर्मा के उपासकों के लिए एक धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव है, जिसमें पूजा, भजन, और अन्य धार्मिक कार्यक्रम शामिल हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भोपाल के धार्मिक जीवन में एक प्रमुख घटना को दर्शाती है, जो शहर के सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक एकता को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, स्थानीय व्यापार को लाभ मिलेगा, और लोगों के बीच आध्य