विश्वकर्मा योजना में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को एक और मौका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अमरोहा में हुए साक्षात्कार में जो अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनुपस्थित अभ्यर्थियों का दोबारा साक्षात्कार 22 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।यह साक्षात्कार राजकीय आईटीआई केशोपुर, अमरोहा में होगा। इसमें दर्जी, हलवाई, बढ़ई, नाई, लोहार, राजमिस्त्री, मोची, कुम्हार और धोबी ट्रेड के अनुपस्थित अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।