वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कनाडा-अमेरिका दौरा

अगस्त 24, नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। इस दौरान कनाडा में भारत-कनाडा के बीच पहले आर्थिक और वित्तीय संवाद में हिस्सा लेंगी। वहीं, प्रमुख निवेशकों, कारोबारियों और वित्तीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठकें भी करेंगी।
अमेरिका में वित्त मंत्री अमेरिकी G20 अध्यक्षता के तहत होने वाली G20 FMCBG बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। इसके अलावा टोरंटो और शिकागो में भारतीय समुदाय से भी संवाद करेंगी। यानी निवेश, आर्थिक सहयोग और वैश्विक मंच पर भारत की आर्थिक प्राथमिकताओं को मजबूती से रखना दौरे के केंद्र में रहेगा।
फोटो- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)