वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति का राजस्थान अध्ययन दौरा, आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 23 सितंबर। लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति दो दिवसीय राजस्थान दौरे हैं। दौरे के दौरान बुधवार को जयपुर में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राजस्थान में आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकास संकेतकों की प्रगति पर चर्चा की गई।
बैठक में समिति के सदस्य, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव विद्यालयी शिक्षा राजेश कुमार यादव, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा गायत्री ए.
राठौड़, शासन सचिव ग्रामीण विकास कृष्ण कुणाल, शासन सचिव आयोजना डॉ. रवि कुमार सुरपुर, शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायती राज तथा मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. जोगाराम सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति का राजस्थान दौरा, जहाँ आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई, एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विषय सरकार की विकास योजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी और सुधार के लिए है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि संसद सीधे क्षेत्रीय विकास पर नजर रख रही है और कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा कर रही है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि विकास परियोजनाएँ समय पर और प्रभावी ढंग से लागू होंगी, जिससे रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधा