मनोरंजन

'वो अलग लेवल का बंदा है....', बिग बॉस में अरिजीत सिंह पर बोले 'फेम गुरुकुल' विनर काजी तौकीर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'वो अलग लेवल का बंदा है....', बिग बॉस में अरिजीत सिंह पर बोले 'फेम गुरुकुल' विनर काजी तौकीर

'बिग बॉस 20' के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं. शो में काजी तौकीर की हाल ही में अम्रपाली दुबे से फाइट देखने को मिली.

वहीं हालिया एपिसोड में हाल ही उन्होंने बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की. दोनों की मुलाकात करीब 20 साल पहले सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में हुई थी.

इसके बाद से दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं.

बिग बॉस में काजी ने अरिजीत सिंह को किया याद

हाल ही के एपिसोड में अमन गांधी से बातचीत के दौरान काजी ने अरिजीत को लेकर कहा, 'अगर मैं क्रेजी हूं ना, तो वो क्रेजीपन का बाप है.

हम दोनों क्रेजी हैं. अगर हम फ्यूचर में साथ काम करेंगे ना, तो बहुत मजा आएगा.'

जब अमन ने काजी से कहा कि वो ये बात नेशनल टीवी पर बोल रहे हैं और अरिजीत भी इसे देखेंगे, तो काजी ने जवाब दिया कि अरिजीत को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.

उन्होंने कहा, 'उसको घंटा फर्क पड़ता है कौन क्या बोल रहा है उसके बारे में.'

काजी ने आगे अरिजीत की तारीफ करते हुए कहा, 'वो अलग लेवल का बंदा है. वो मैड साइंटिस्ट है.

वो स्पेसशिप में रहता है.

वो जीनियस है भाई.' इसके बाद उन्होंने कैमरे की तरफ देखकर अरिजीत को फ्लाइंग किस दी और कहा, 'लव यू.'

We ll collaborate in the future it s going to be so much fun..

He s a mad scientist who lives in a spaceship 🚀🎶

Qazi Touqeer talking about collaborating with Arijit Singh and praising his absolute genius is pure gold Real recognize real#QaziTouqeer #ArijitSingh #BiggBoss20 pic.twitter.com/wudofRi5Z5

𝖲𝗁𝗋𝖾𝖾 𝖲𝗁𝖺𝗋𝗆𝖺❤️ (@SHREE_SHARMA11) <a href="https://x.com/SHREE_SHARMA11/status/209845235380464455

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।