देश

‘वो गजनी लुक में थे, शायद...’, आमिर खान के बयान पर सोनम वांगचुक का पलटवार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘वो गजनी लुक में थे, शायद...’, आमिर खान के बयान पर सोनम वांगचुक का पलटवार

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने इस साल जुलाई महीने में नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी स्थित जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की थी, जो तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार की तरफ से सीजेपी की मांगों पर चर्चा के बाद खत्म हुई थी, लेकिन वांगचुक के भूख हड़ताल के दौरान फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार आमिर खान और सलमान खान ने सोनम वांगचुक को लेकर टिप्पणी की थी, जो काफी ज्यादा वायरल हुई थी, इस पर अब एक्टिविस्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आमिर खान की टिप्पणी पर क्या बोले सोनम वांगचुक?

यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने आमिर खान और सलमान खाल की तरफ से की गई टिप्पणियों पर अपनी बात रखी.

दरअसल, अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्म 3 इडियट्, को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के साथ जोड़े जाने पर कहा था कि उनकी फिल्म वांगचुक पर नहीं बनी है, उनका फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनम वांगचुक ने कहा, शायद वो उस टाइम जब उन्होंने कहा कि हम तो मिले भी नहीं थे, तो बाद में कुछ वीडियोज सामने आए, जिसमें वो गजनी आउटफिट में मेरे एक स्पीच को देख रहे थे, तो शायद क्योंकि वो गजनी आउटफिट में थे, तो उन्हें शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ हो सकता है.

वो 15 मिनट बाद भूल गए होंगे, तो मैं हैरान नहीं हूं. वरना हम बहुत डिटेल में मिले थे. हम बहुत डिटेल में थे, हमने काफी आइडिया पर चर्चा की थी- वांगचुक उन्होंने कहा, हमने सुना है, वो अपने कैरेक्टर में बहुत घुस जाते हैं, तो शायद गजनी में वो इतने घुसे थे कि जब वो अवार

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।