वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले लाभार्थियों की संख्या में जौनपुर सबसे आगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश सरकार वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 67 लाख 50 हजार बुजुर्गों को हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन दे रही है। समाज कल्याण विभाग की इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी 75 जिलों में पात्र बुजुर्गों को मिल रहा है।वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले लाभार्थियों की संख्या में जौनपुर सबसे आगे है।
यहां 2 लाख 24 हजार 345 बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है। वहीं, आजमगढ़ 1 लाख 97 हजार 129 लाभार्थियों के साथ दूसरे और गोरखपुर 1 लाख 72 हजार 917 लाभार्थियों के साथ तीसरे स्थान पर है।इसके अलावा गाजीपुर, हरदोई, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अंबेडकर नगर भी सबसे अधिक पेंशन लाभार्थियों वाले दस जिलों में शामिल हैं।समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने पेंशन योजना के तहत बेहतर काम करने वाले जिलों की सराहना की।