मनोरंजन

वृंदावन में स्वामी हरिदास संगीत-नृत्य महोत्सव शुरू:राज्यपाल रामेन डेका ने किया उद्घाटन, कथक और सितार-संतूर की जुगलबंदी ने बांधा समां

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वृंदावन में स्वामी हरिदास संगीत-नृत्य महोत्सव शुरू:राज्यपाल रामेन डेका ने किया उद्घाटन, कथक और सितार-संतूर की जुगलबंदी ने बांधा समां

वृंदावन में संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार देर शाम हुआ। स्वामी हरिदास जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने संत मौनी बाबा और विधायक श्रीकांत शर्मा के साथ दीप प्रज्वलित किया। राज्यपाल ने स्वामी हरिदास जी को नमन करते हुए कहा कि ब्रज की यह धरती भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की लीला भूमि है। उन्होंने कहा कि वृंदावन संतों और भक्ति की भूमि है, जहां बड़े संतों ने साधना की है। 2 तस्वीरें देखिए...

स्वामी हरिदास के संगीत योगदान को याद किया रामेन डेका ने कहा कि इस पवित्र भूमि पर आयोजित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। स्वामी हरिदास ब्रज की भक्ति परंपरा की महत्वपूर्ण विभूति थे। उन्होंने अपनी संगीत साधना के जरिए राधा-कृष्ण भक्ति को नई पहचान दी।

उन्होंने कहा कि स्वामी हरिदास की साधना से जुड़ी परंपरा आज भी वृंदावन में जीवंत है। विशाल कृष्ण ने कथक से राधा-कृष्ण की लीला दिखाई महोत्सव के पहले दिन गायन, नृत्य और वादन की प्रस्तुतियां हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बनारस घराने के कथक नृत्यकार विशाल कृष्ण की प्रस्तुति से हुई।

उन्होंने सहयोगी कलाकार वसुंधरा के साथ राधा-कृष्ण के प्रथम मिलन की लीला का मंचन किया। विशाल कृष्ण ने तीन ताल और 16 मात्रा की लयकारी के साथ कथक की प्रस्तुति दी। इसके बाद कृष्ण और गोपियों के प्रेम पर आधारित महारास का मंचन किया गया। कलाकारों के बनारस के पारंपरिक थाली नृत्य को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।

सितार-संतूर की जुगलबंदी ने मोहा इसके बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन से आईं बहनों संस्कृति और प्रकृति ने सितार और संतूर की जुगलबंदी पेश की। दोनों ने अलग-अलग धुनों के जरिए श्रोताओं को बांधे रखा। प्रस्तुति के दौरान पंडाल तालियों से गूंजता रहा। महोत्सव के पहले दिन का समापन मनाली बोस के गायन से हुआ।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।