व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 6 अक्टूबर 2026
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीय शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर में आयोजित की गई। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर, रायपुर में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित काउंसिलिंग में कुल 209 अभ्यर्थियों में से 193 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की। काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92.34 प्रतिशत रही।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर विषयवार पदोन्नत व्याख्याताओं की काउंसिलिंग के लिए सूची दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद विभागीय पोर्टल eduportal.cg.nic.in पर 25 सितंबर 2026 को अपलोड की गई थी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रायपुर में व्याख्याता और व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) पदों के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग आयोजित की गई, जिसमें 193 उम्मीदवारों को पदस्थापित किया गया। यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के शिक्षण संचालनालय द्वारा शैक्षणिक कर्मियों के पदोन्नति के बाद की है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि इससे राज्य में शिक्षण गुणवत्ता और शिक्षक संतुष्टि पर असर पड़ता है। सार्वजनिक रूप से, यह कदम शिक्षकों के करियर विकास के अवसर बढ़ाता है, जिससे शिक्षण संस्थानों में स्थिरता और छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा सुनिश्चित होती है।