व्यापार

व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर:1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कल राहुल ने इनकार किया था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर:1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कल राहुल ने इनकार किया था

INDIA ब्लॉक की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की मांग फिर उठी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चार दिन में दूसरी बार राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिवाली के बाद 10 नवंबर को रैली कराने की अपील की है। CTI अध्यक्ष बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा कि इसमें 15-20 हजार गाड़ियां और 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

रैली से जाम और पाबंदियों के कारण दिवाली का कारोबार प्रभावित होगा। करीब 10 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका है। INDIA ब्लॉक की SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में यह रैली है। राहुल ने सोमवार को इस रैली को टालने से इनकार कर दिया था। उन्होंने X पर लिखा था कि दिल्ली के हर व्यापारी की बात सुन रहे हैं।

मोदी जी से कहिए ज्ञानेश कुमार को हटा दें। 30 सेकेंड में आंदोलन रुक जाएगा। CTI के लेटर की चिंताएं और मांग, 3 पॉइंट्स रामलीला मैदान से पुरानी दिल्ली तक 1 लाख दुकानें व्यापारियों का दावा है कि सिर्फ दिल्ली के चांदनी चौक में 75,000 से ज्यादा दुकानें हैं। सदर बाजार में दुकानों की संख्या 15,000 से 40,000 के बीच है, और यहां 50,000 से 70,000 लोग आते हैं।

चावडी बाजार के कागज के कारोबार में 1,000 से ज्यादा व्यापारी हैं। सब मिलाकर रामलीला मैदान के आसपास के पुरानी दिल्ली के बाजारों में एक लाख से ज्यादा दुकानें हो सकती हैं। विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए।

कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल के विदेश दौरे पर सवाल, थरूर बोले- मैं ट्रैवल एजेंट नहीं, सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां होती हैं राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं।

मुझसे यह सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है। हर व्यक्ति की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। पूरी

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।