व्यापारियों को न सम्मान मिल रहा और न सुरक्षा:मिर्जापुर में प्रदीप जायसवाल बोले- 2027 में सपा सरकार बनेगी, सपा का मंडलीय व्यापारी सम्मेलन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मिर्जापुर में व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए स्टेशन रोड स्थित लॉन में समाजवादी व्यापार सभा का मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मिर्जापुर के साथ भदोही और सोनभद्र से भी व्यापारी शामिल हुए। सम्मेलन में सपा नेताओं ने व्यापारियों से जुड़े मुद्दे उठाए और भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
प्रदेश के विभिन्न मंडलों में समाजवादी व्यापार सभा की ओर से ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जा रही है। भाजपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न व्यापारियों का हो रहा समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न व्यापारियों का हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारियों को न सम्मान मिल रहा है और न ही सुरक्षा। उन्होंने इन्वेस्टर समिट और ओडीओपी के नाम पर जनता के साथ छलावा किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में चुंगी प्रथा समाप्त करने, आवश्यक वस्तु अधिनियम को शिथिल करने और व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना जैसे फैसले लिए गए थे।
उन्होंने कहा कि सपा ने व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं। सरकार पर फर्जी आंकड़ों के जरिए लोगों को गुमराह कर रही कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने सरकार पर फर्जी आंकड़ों के जरिए लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि व्यापारियों के सहयोग से 2027 में सपा की सरकार बनेगी और व्यापारिक हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लिए जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, परवेज खान, आशीष यादव और संतोष गोयल मंचासीन रहे।
अध्यक्षता समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केशरी ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव चंदन यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन, भामाशाह, सहस्रबाहु महाराज, डॉ.
भीमराव आंबेडकर, डॉ.
राममनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में रोहित शुक्ला, भदोही व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, सोनभद्र व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र साहू, संतोष गुप्ता, झल्लू यादव, रमाशंकर कोल, रूपेश वर्मा, रोहित त्रिपाठी, डॉ.
अरविंद श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, डॉ.
संतोष सिंह, राजेश भारती, अभय यादव, राममिलन यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, घनश्याम साहू, धनंजय सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io