व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ को ज्ञापन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। मध्यप्रदेश के व्यावसायिक प्रशिक्षकों की लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण को लेकर नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा 27 सितंबर 2026 को भारतीय मजदूर संघ, भोपाल के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष आशीष मिश्रा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भीम जाट के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में व्यावसायिक प्रशिक्षकों से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इनमें वेतन विसंगति दूर करने, लंबित वेतन का भुगतान, जॉइनिंग दिनांक से वेतन निर्धारण, वरिष्ठता निर्धारित करने तथा समय पर वेतन भुगतान सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने प्रशिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें जायज बताते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने मांगों को उच्च स्तर पर प्रेषित कर उचित कार्रवाई के लिए प्रयास करने की बात भी कही।
संघ ने कहा कि व्यावसायिक प्रशिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर संगठन आगे भी अपनी मांगों को संबंधित स्तर पर रखता रहेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों पर भारतीय मजदूर संघ को ज्ञापन देना, भोपाल में यह कदम शिक्षा और रोजगार क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करता है। यह विषय प्रशिक्षकों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा, और कार्य स्थितियों पर केंद्रित है, जो वर्तमान में अनसुलझे हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह श्रमिक अधिकारों और शिक्षा गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर लाती है, जिससे नीति निर्माताओं पर दबाव बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर दोगुना हो सकता है: प्रशिक्षकों के बेहतर待遇 से शिक्षण की गुणवत्ता