व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें अब 24 घंटे और सप्ताह में सातों दिन रहेंगे संचालित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 23, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश सरकार ने राज्य में व्यापार को गति देने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। श्रम रोजगार और ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग ने अधिसूचना जारी कर राज्य के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों को 24 घंटें और सप्ताह में सातों दिन संचालित करने के लिए विशेष छूट प्रदान की है। इसके तहत प्रदेश दुकान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान 1969 की धारा 9 और 10 के प्रावधानों तथा 1972 के नियमों से जनहित में तत्काल प्रभाव से छूट दी गई है। यह छूट एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी।