खेल

Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक... ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक... ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन

ऋषभ पंत का 29वां जन्मदिन उनके लिए यादगार रहा, उनकी कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप का खिताब जीता.

ट्रॉफी उठाने के बाद उन्होंने खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया.

इससे पहले जब ग्राउंड्समैन उनसे मिल रहे थे तब उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए. बीसीसीआई ने उनका वीडियो शेयर किया है.

ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर, 1997 को हरिद्वार (उत्तराखंड) में हुआ, जो क्रिकेट खेलने के लिए दिल्ली में आ गए.

उन्होंने दिल्ली से अपने डोमेस्टिक करियर की शुरुआत की, फिर नेशनल टीम में मुख्य खिलाड़ी बन गए.

ईरानी कप के खिताबी मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन बनाए थे.

ऋषभ पंत ने 10 ही रन बनाए.

जम्मू एंड कश्मीर ने पहली पारी में 278 रन बनाए और 41 रनों की बढ़त हासिल की, लेकिन दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.

रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में 319 रन बनाए, हालांकि ऋषभ पंत ने इस पारी में भी सिर्फ 8 रन बनाए. रविचंद्रन स्मरण ने 135 रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरी पारी रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाज मुकेश कुमार ने 6 विकेट और आकाश दीप ने 3 विकेट चटकाए, इस तरह जम्म एंड कश्मीर 111 रनों पर सिमट गई और रेस्ट ऑफ इंडिया ने 167 रनों से मुकाबले को जीत लिया.

ऋषभ पंत ने यूं मनाया जन्मदिन

ट्रॉफी उठाने से पहले ऋषभ पंत ने खिलाड़ियों से बात की, उन्हें बधाई दी.

खिलाड़ियों ने पंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए गोद में उठा लिया. ग्राउंड्समैन पंत के पास आए, उन्हें बधाई दी. इस दौरान पंत ने सर झुकाकर कहा कि मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए.

𝗧𝗵𝗲 𝗽𝗲𝗿𝗳𝗲𝗰𝘁 𝗯𝗶𝗿𝘁𝗵𝗱𝗮𝘆 𝗴𝗶𝗳𝘁 𝗳𝗼𝗿 𝘁𝗵𝗲 𝗖𝗮𝗽𝘁𝗮𝗶𝗻 🎁🏆

Fighting till the very end 💪 Backed by a spectacular team effort 🤝

Raw emotions on display inside the victorious Rest of India huddle ft. <a href="https://x.com/RishabhPant17?ref_src=twsrc%5Et

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में भारतीय क्रिकेट कप्तान ऋषभ पंत के 29वें जन्मदिन को विशेष रूप से दर्शाया गया है, जब उन्होंने टीम के साथ मिलकर केक काटा और ग्राउंड्समैन से आशीर्वाद माँगा। यह घटना पंत की नेतृत्व शैली और टीम के साथ उनके घनिष्ठ संबंध को उजागर करती है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि पंत ने अपनी कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया को ईरानी कप में जीत दिलाई, जिससे भारतीय क्रिकेट में उनकी भूमिका और भी प्रमुख हो गई। आम जनता के लिए यह प्रेरणादायक है, क्योंकि यह दिखाता है कि सफलता के साथ व्यक्तिगत खुशी और टीम भावना को संत

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।