Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शनिवार को बेंगलुरू में भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां और निर्णायक टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ, जिसमें केवल 7.4 ओवर का खेल हो पाया.
लगातार बिगड़ रही परिस्थितियों की वजह से अंततः मैच को रद्द कर दिया गया.
मगर इस बीच भारतीय बल्लेबाजों ने खूब गदर मचाया, खासतौर पर ईशान किशन ने एक ऐसा छक्का मारा कि गेंद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई.
पारी के दूसरे ओवर में रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी कर रहे थे.
इस ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन ने ऐसा बल्ला घुमाया कि गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई. इसके बाद नई गेंद लाई गई, उससे खेल आगे बढ़ाया गया.
बताते चलें कि जब ईशान ने अपना पहला सिक्स लगाया, तो भारत-वेस्टइंडीज की सीरीज में लगे कुल छक्कों की संख्या 100 हो गई थी. शेफर्ड के इस पूरे ओवर में किशन ने 24 रन बटोरे थे.
ROOF?
CONSIDER IT CLEARED! 😌 #IshanKishan went big, sending Romario Shepherd s delivery 𝙤𝙪𝙩 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙜𝙧𝙤𝙪𝙣𝙙! 🤯 #INDvWI 5th T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/gTLfW1nlUI https://t.co/qXnWpzZor9
Star Sports (@StarSportsIndia) October 17, 2026
भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया गदर
पांचवां टी20 चाहे रद्द हो गया हो, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने खूब चौके-छक्के बरसाए. टीम इंडिया ने 7.4 ओवरों में ही 118 रन जड़ दिए थे.
ईशान किशन ने 10 गेंद में 30 रन, नमन धीर ने तो हद ही कर दी क्योंकि वो बल्ले को चाबुक की तरह घुमा रहे थे. उन्होंने 6 गेंद में 24 रन बना डाले. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 22 रन बनाए.
केवल 7.4 ओवर के खेल में 7 छक्के और 8 चौके लगा दिए थे.
9-9 ओवर का मैच
बारिश के कारण मुकाबला बहुत देर से शुरू हुआ था.
ऐसे में प्रत
📡 स्रोत: ABP Live Khel